मंदसौर। मध्य प्रदेश में एकमात्र संस्था लगातार बेजुबान पक्षियों के लिए कार्य कर रही है। इसी संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ है। समारोह पंछी बचाओ अभियान के संस्थापक राकेश भाटी व संयोजक अंकित बैरागी के नेतृत्व में मन्दसौर के निजी रेस्टोरेंट पर शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल कियावत व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संकल्प लिया गया कि पंछी घर यानी पक्षियों के रहने का टावर बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन, संस्था की प्रदेशाध्यक्ष गुरु अनिता दीदी, नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गूर्जर, समाजसेवी नाहरू भाई, समाजसेवी, सुनील बंसल, कथा वाचक बहन जयमाला दीदी, पत्रकार महावीर जैन, समाजसेवी विनय दुबेला, पत्रकार उमेश नेक्स, जिला धार्मिक उत्सव समिति से सुभाष गुप्ता ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल कियावत को पदभार देकर सम्मानित किया गया। इस कड़ी में प्रदेश संभाग सहित जिले एवं नगर की कार्यकारिणी नियुक्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा मंच से सम्मानित कर पदभार दिया गया।