पिपलिया मंडी। परिषद कार्यालय भवन में भव्य गणेश मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय भवन में लगभग 30 साल पहले गणेश जी की मूर्ति भूतपूर्व सीएमओ स्वर्गीय केके बोस द्वारा लाई गई थी। उक्त मूर्ति की स्थापना कुछ कारण वश नहीं की गई थी। अब प्रयास कर उक्त गणेश जी की मूर्ति के लिए मंदिर की स्थापना की जा रही है। गणेश जी का मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की जाएगी।