शाजापुर। जिले की ग्राम पंचायत खरदौन कलाँ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्लैग आँफ कर वर्चुअली शुभारंभ किया गया। इसके बाद उपस्थिति अतिथियों ने मां सस्वती की पूजा-अर्चना कर यात्रा की विधिवत शुरूआत करवाई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत कर कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों के लिए स्टॉलें लगाई गई। उपस्थितों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, कृषि से संबंधित, स्वयं सहायता समूह, बैंकिंग सेवा, आधार कार्ड संबंधित जानकारी, स्वास्थ्य मेला स्टॉलों पर आवश्यक जानकारियां दी गई। उपसरपंच बृजमोहन कुंभकार ने स्वच्छता व विकसित भारत स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में करीब 108 पात्र हितग्राहियों का विभिन्न विभागों द्वारा पंजीयन किया गया।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष खोकरा कलाँ कृपाल सिंह मेवाड़ा, जमुना प्रसाद पाटीदार, विष्णु गुरु पाटीदार जनपद सदस्य, सरपंच कमलेश पाटीदार, जगदीश कुशवाहा ,उमेश पाटीदार ,राजेश तेजर, लाखन सिंह भिलाला अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष, अनुराग पाटीदार, कैलाश चौकीदार, अल्केश भिलाला मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार पांचौली, अरुण बरेठा सामाजिक कार्यकता (स्वच्छाग्राही) लखन लाल प्रजापति स्वच्छाग्राही, स्वच्छाग्राही भोजराज मालवीय ,पूनमचंद कुशवाह, रामचन्द्र पाटीदार तेजरा उपस्थित रहे।