BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2023, 3:00 pm
BIG REPORT : राजधानी में 21 विधायकों ने ली शपथ, विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष बोले- ये नेहरू का फोटो हटाकर गोडसे का लगाएंगे, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 21 विधायकों ने शपथ ग्रहण की। सोमवार को 207 विधायकों ने शपथ ग्रहण की थी। प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव पहले ही शपथ ले चुके हैं। छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ विदेश में होने के चलते इस सत्र में शामिल नहीं हो रहे हैं।

आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरताज सिंह, रामदयाल अहिरवार, भगवत सिंह पटेल, कल्याण जैन, ताराचंद पटेल, रामदयाल भारद्वाज समेत दिवंगत नेताओं और विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट के मौन के बाद सदन की कार्यवाही 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सिंघार बोले- डॉ. अंबेडकर का फोटो हटाकर ये गोडसे का लगाएंगे
आसंदी के पीछे लगी पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा परिसर में कहा, डॉ. अंबेडकर के बाद ये गोडसे के फोटो लगाएंगे। नेहरू जी का फोटो हटाना महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण ये है कि उनके विचार खत्म करने का प्रयास है। आगे देखिए अंबेडकर जी का फोटो हटाकर गोडसे का फोटो लगाएंगे।

कमलनाथ ने कहा- भाजपा ने मानसिकता का परिचय दिया
कमलनाथ से एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मैं विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र लगाने का स्वागत करता हूं। बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा में सम्मानित स्थान पर लगाया जा सकता था, लेकिन जानबूझकर पंडित नेहरू का चित्र हटाया गया।

मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने घोषणा की थी कि मप्र में कांग्रेस सरकार बनने पर बाबा साहेब अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा सरकार को अगर वास्तव में डॉ. अंबेडकर का सम्मान करना होता तो वह भी प्रदेश में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने की पहल करती न कि नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती। मैं मांग करता हूं कि विधानसभा में पं. नेहरू का चित्र ससम्मान लगाया जाए। प्रदेश में डॉ. अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE