जैसलमेर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 दिसंबर को जैसलमेर दौरा प्रस्तावित है। यहां राष्ट्रपति मुर्मू जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले भारतीय सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई है। पुलिस व प्रशासनिक अमला भी अलर्ट होकर तैयारियों का जायजा ले रहा है।