नीमच। शहर की नगर पालिका में रिश्वतखोरी का बोलबाला है। जिसकी चपेट में गरीब, महिलाएं और हर खासोआम आदमी है। यहां हर बात का पैसा देना पड़ता है। आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर वार्ड नंबर 14 कीर्ति नगर की निवासी सुमित्रा खिंची पिता रामलाल ने जनसुनवाई में पहुंचकर नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा पट्टे के लिए मांगी गई रिश्वत के बारे में शिकायत की।
सुमित्रा ने बताया कि वर्षों से शासकीय भूमि पर उसका कब्जा है। पट्टे के लिए सर्वे भी हो चुका है। लेकिन मुझे पट्टा नहीं मिला। मैं परित्यकता महिला हूं। रहने के लिए घर नहीं। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर चुकी हूं। नगर पालिका के कर्मचारी अशोक चौहान द्वारा मुझसे पट्टा देने के लिए दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। साथ ही दो लोगों से मिलीभगत कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। सुमित्रा ने जनसुनवाई में मदद की गुहार लगाई है।