BREAKING NEWS
KHABAR : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था में.. <<     BIG NEWS : जिला कलेक्टर का निर्देश और खाद्य सुरक्षा.. <<     NEWS : 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में करवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संस्था बीआर एजुकेशन सोशल फाउंडेशन ने.. <<     KHABAR : कलश शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ, बैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव अरनिया और 19 साल का अनिल,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा प्याऊ में.. <<     KHABAR : फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की बैठक.. <<     BOLLIWOOD DHAMAAL: बचपन में खिलौन तक नहीं थे, आज 550 करोड़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिविल अस्पताल ब्योहारी में इलाज के आभाव.. <<     BIG NEWS : मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन छतरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2023, 1:51 pm
BIG NEWS : इस साल का प्रदेश में सबसे बडा प्रोजेक्‍ट खिमला ब्‍लॉक में तैयार हो रहा है, गांधी सागर के पानी से खिमला ब्‍लॉक में उत्‍पादित होगी बिजली, कलेक्‍टर दिनेश जैन ने 13 हजार करोड के ग्रीनको पॉवर जनरेशन प्रोजेक्‍ट के कार्यो का निरीक्षण किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के गांधी सागर जलाशय से सटे खिमला ब्‍लॉक में लगभग 13 हजार करोड लागत से ग्रीनको पॉवर जनरेशन प्रोजेक्‍ट का कार्य तेजी से जारी है। इस परियोजना के तहत गांधी सागर का जल एक बडे सम्‍पवेल में स्‍टोरेज कर उससे बिजली उत्‍पादित की जावेगी। इस प्रोजेक्‍ट की विशेषता यह है, कि इसमें पानी का पुर्न:उपयोग हो सकेगा और बिजली उत्‍पादन से पानी व्‍यर्थ नहीं बहेगा। इस प्रोजेक्‍ट का कार्य मार्च 2025 तक पूरा कर बिजली का उत्‍पादन प्रारंभ हो जायेगा। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने रविवार को नीमच जिले की रामपुरा तहसील के खिमला ब्‍लॉक में 13 हजार करोड रूपये की लागत के ग्रीनको प्रोजेक्‍ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यो का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया।
कलेक्‍टर ने प्रोजेक्‍ट इंजीनियर से प्रोजेक्‍ट के विभिन्‍न कार्यो की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य से संबंधी विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्‍टर के निरीक्षण दौरान बताया गया कि गांधीसागर के किनारे पानी को रोकने के लिए एक डेम व सडक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही पानी के स्‍टोरेज के लिए ही एक बडे वाटर टैंक का निर्माण भी तेजी से जारी है। इस परियोजना में लगभग दो हजार लोंगो, इंजीनियर्स एवं अन्‍य स्‍टाफ की टीम कार्य कर रही है। कलेक्‍टर ने ग्रीनको प्रोजक्‍ट के कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।
इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, सहायक संचालक जगदीश मालवीय, तहसीलदार मुकेश निगम तथा ग्रीनको पावर जरनेटर कंपनी के अधिकारी, ईंजीनियर्स उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE