BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2023, 10:51 am
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही सरकार की योजनाएं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत धीरजजी का खेड़ा और नाहरगढ़, पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत खेर मालिया और किरतपुरा, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत पाल और सादी, पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत उमंड और करूकड़ा, पंचायत समिति भैसरोडगढ़ की ग्राम पंचायत जवाहर नगर और देवपुरा एवं पंचायत समिति डूंगला की ग्राम पंचायत आलोद और नौगावा में शिविर आयोजित हुए। 

कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत करुकड़ा, बड़ी सादड़ी विधायक गौतम दक ने बड़ी सादड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत किरतपुरा, बेंगू विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ ने भैसरोडगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवपुरा और जवाहर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अधिकाधिक लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आमजन को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलवाई। 

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सादी तथा एसीईओ राकेश पुरोहित ने भैसरोडगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवपुरा और जवाहर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में लगे अधिकारियों से विभागों द्वारा दिए जा रहे लाभ एवं योजनाओं की प्रगति का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन को लाभान्वित किया गया। साथ ही, विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिनमें माननीय प्रधानमंत्री के संदेश का प्रदर्शन, विकसित भारत की शपथ, 'मेरी कहानी, मेरी जुबानी' की थीम पर सफल लाभार्थियों के अनुभव को साझा करना, ड्रोन प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर चर्चा व धरती कहे पुकार के की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियां शामिल हैं। यात्रा के तहत चलाई जा रही आईईसी वैन का ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

शुक्रवार को यहां आयोजित होंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत बालुंडी और भदेसर, पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत बोरखेड़ा और चैनपुरियां, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत गिलुण्ड और घटियावली, पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत चाकुड़ा और करजाली, पंचायत समिति भैंसरोड़गढ़ की ग्राम पंचायत बलकुण्डी कलां और टालू का लुहारिया एवं पंचायत समिति डूंगला की ग्राम पंचायत भाटोली बागरियान और चिकारड़ा में शिविर आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE