मनासा। रामपुरा तहसील की ग्राम पंचायत भगोरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र जीवन पिता खेमराज धनगर का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ हैं। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं।
विगत दिनों नीमच के डाइट परिसर में इंस्पायर अवार्ड की प्रदर्शनी लगी थी। जिसमे नीमच और मंदसौर जिले के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए थे। छात्र जीवन धनगर ने ईंट बनाने वाली मशीन का मॉडल प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था। छात्र जीवन के मॉडल का चयन अब राज्य स्तर के लिए हुआ हैं।
कलेक्टर दिनेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा एवं डाइट प्राचार्य के द्वारा छात्र जीवन धनगर को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया।
माध्यमिक विद्यालय भगोरी की प्राचार्य प्रीति सोनी, छात्र जीवन धनगर के मार्गदर्शक शिक्षक कैलाशचंद्र तायड प्राथमिक शिक्षक एवं स्टाफ शिवराम भाटी, मनीष साहू, राकेश सर, मदनलाल गरासिया, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि दशरथ गुर्जर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओंकारलाल धनगर, रमेशचंद्र शर्मा, कारूलाल कच्छावा, देवराम गुर्जर, नागेश्वर गुर्जर, राजू धनगर एवं समस्त ग्रामवासीयों ने छात्र जीवन धनगर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।