कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भनपुरा नंबर एक में एक 11 वर्षीय बालक की गुमशूदगी के बाद नृशंस हत्या व शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में संदेही से पूछताछ की है। पूछताछ में पुलिस को कई सफलता हाथ लगी।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पत्रकारवार्ता में पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर 363 धारा के अंतर्गत मामले में कायमी की गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही राहुल कोरी नामक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया था जो विगत दिनों से 11 वर्षीय बालक के साथ घूम रहा था, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि घटना के दिन विनीत को अकेला पाकर उसे अपने साथ सिमरार नदी के किनारे सूनसान जगह पर ले गया था। जहां उसके साथ गलत काम करना चाहता था। जिसमें वो सफल नहीं हुआ और यह बात गांव व विनीत के परिजनों को पता चल जाती इसीलिए उसने विनीत की हत्या करके उसके शव को सिमरार नदी के किनारे दफना दिया। ग्राम भनपुरा नंबर 1 निवासी रामनाथ यादव के 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव की 4 जनवरी की सुबह लापता होने के बाद सिमरार नदी के किनारे गड्ढे से लाश बरामद की गई थी। आगे क्या कहा पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने देखे रिपोर्ट