मनावर। एक्युब सोशल वेलफेयर सोसाइटी बाकानेर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क शुगर एवं रक्त परीक्षण एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 199 महिला एवं पुरुषों द्वारा रक्तदान किया गया एवं 224 व्यक्तियों का निःशुल्क शुगर एवं रक्त परीक्षण हुआ। साथ ही 390 व्यक्तियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं 42 व्यक्तियों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लाभ संस्था एक्युब द्वारा दिलवाया गया।
संस्था के संस्थापक अक्षय जायसवाल ने बताया कि संस्था एक्युब द्वारा पिछले 9 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अनेक सामाजिक कार्यों में भी सहयोग किया जा रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र की समस्त जनता का सहयोग रहा। संस्था द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान पश्चात फल, ज्यूस एवं उपहार एवं प्रशस्ति एवं सम्मान पत्र दिया गया।