गांधीसागर। मध्य प्रदेश में कूनो के बाद अब मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य में विदेश से चीते लाने की तैयारी है। इसको लेकर अभयारण्य में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। यहां 64 किलोमीटर का बाड़ा तैयार कर लिया गया है। साथ ही करीब 28 किलोमीटर फेसिंग का काम भी पूरा हो गया है। बचा हुआ काम फरवरी में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अफ्रीकी देश से चीते लाने का निर्णय होगा। यहां करीब 5 से 6 चीते लाए जाएंगे।