खनियांधाना। खबर खनियांधाना थाना क्षेत्र से है जहां पर खनियांधाना थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मोटा देवखो में 3 जनवरी की रात्रि में शराब पार्टी के दौरान तीन लोगों ने एक 30 वर्षीय युवक देशपत पुत्र सिन्नम लोधी निवासी मोटा देवखो की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या कर युवक की पहचान छुपाने को लेकर युवक के शव को कुएं में फेंक दिया था। परिजनों ने दो दिन तक युवक की इधर-उधर तलाश की तो युवक का कुछ पता नहीं चला। इस पर युवक के परिजनों ने शक के तौर पर तीन लोगों के नाम पुलिस को बताएं, जिस पर खनियांधाना पुलिस ने उक्त तीनों लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने हत्या कर लाश को कुएं में फेकना कबूल किया। आरोपियों द्वारा बताएं गए स्थान पर खनियांधाना पुलिस पहुंची। जहां से कुए में से युवक का शव बरामद कर लिया है।
फिलहाल खनियांधाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि पिंकू ठाकुर को मृतक युवक को दो लाख रुपये देने थे जो पिंकू ठाकुर दे नहीं रहा था, जिसकी वजह से मृतक और पिंकू ठाकुर का कई बार झगड़ा भी हुआ था। आगे बताया कि मृतक की पत्नी के साथ गोलू यादव के अबैध संबंध थे, जिसका मृतक को पता चल गया था और इसकी वजह से गोलू यादव और मृतक युवक के बीच भी झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से तीनों आरोपियों ने मिलकर साजिश रची और मृतक को शराब पिलाई, फिर युवक का गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।