मन्दसौर। भारत सरकार द्वारा संचालित जवाहर इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग एंड एलईडी स्पोर्ट्स श्रीनगर जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर कर्नल हेमचंद्र सिंह (भारतीय सेना) के नेतृत्व में यह कोर्स आयोजित किया जा रहा जिसमे पूरे भारत देश से 55 प्रतिभागी ने भाग लिया। यह कोर्स दिनांक 05 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक होगा। ऑल इंडिया एनसीसी से 17 कैडेट्स एवं मंदसौर जिले के सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदसौर ट्रूप नंबर 157 के 9 छात्र सैनिक का चयन इस कोर्स के लिए हुआ।
माउंटेनियर एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया ने बताया कि यह सभी छात्र जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन के सहसचिव एवं माउंटेनियर जेनिश बरडिया के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर पहुंचे। यह प्रशिक्षण भारतीय सेना के सूबेदार शौकत अहमद मीर, सूबेदार सोबित गुरुंग, नायब सूबेदार भारत सिंह रावत, हवलदार इकबाल खान, हवलदार निर्मल सिंह, हवलदार थमन बहादुर थापा, हवलदार कमल पुरजा पुन (एसएम), मुज्जफर लोन, के नेतृत्व में माइनस 15 डिग्री से माइनस 18 डिग्री तापमान में छात्र सैनिकों को 4 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
छात्र सैनिकों के इस उपलब्धि पर 5 मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रिजवान खान, सूबेदार जयप्रकाश सिंह, विद्यालय मैनेजर फादर लॉरेंस, प्राचार्य सिस्टर ज्योतिस, जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग संगठन के संरक्षक डॉ क्षितिज पुरोहित, कुलदीप सिंह सिसोदिया, संगठन के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव (आईएएस), पदेन उपाध्यक्ष जिला अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सदस्य ललित कुमार परमार, एवं सीनियर पर्वतारोही कृष्णा कनौजिया, नेहा शर्मा, खुशी सिसोदिया, आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।