खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में खरगोन जिले में भी यात्रा की शुरुआत हुई। इसी बीच यात्रा खरगोन जिले के ग्राम जामली पहुंची। जहां विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर सहित ज़िला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बाबूलाल परिहार, केंद्र अधिकारी प्रेमचंद मौर्य सहित सैंकड़ो की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लेकर योजना से दरकिनार लोगांे को लाभ दिलाने की कवायद जारी है। ऐसे में मौजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी जनता से रूबरू हुऐ और योजना का लाभ आमजन को दिलाने की शपथ ली। साथ ही पुरस्कार भी वितरित किए।