BREAKING NEWS
KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 7:02 pm
KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की वोटिंग, शनिवार दोपहर तक आएंगे को कार्यकारिणी के परिणाम, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन सत्र 2026-28 के द्विवार्षिक कार्यकाल के लिए शुक्रवार को 87.34 प्रतिशत मतदान हुआ। सिविल लाइन स्थित कचहरी परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5रू30 बजे तक वोटिंग हुई। कुल 1775 मतदाताओं में से 1552 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। पोलिंग क्रमांक एक में 547, पोलिंग क्रमांक दो में 534 और पोलिंग क्रमांक तीन में 471 वोट पड़े। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुल 223 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष सहित 6 पदों और 5 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 45 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इस बार कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए है, जिसके लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। शनिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम आने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE