गुना। प्रशासन द्वारा दी गई मोहलत के खत्म होने के बाद शहर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के मार्गदशन में की जा रही इस कार्रवाई को अंजाम देने प्रशासन, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीमें मैदान में उतर गई।
एसडीएम के साथ तहसीलदार, नपा सीएमओ और कोतवाली प्रभारी टीम के साथ निकले। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लक्ष्मीगंज से शुरू हुई। सबसे पहले टीम इसी क्षेत्र में पहुंची, फिर बाजार होते हुए बीजी रोड़ की तरफ अमला निकला। अतिक्रमण विरोधी दुकानदारों को फटकार लगाने के साथ तुरंत जगह खाली करने के निर्देश दिए। आरा मशीन की लकड़ियों सहित निर्माण सामग्री व इक्का-दुक्का गुमटियां भी ब्रिज के नीचे रखने मिली। जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। बाजार में कई जगह पो निर्माण टूटने से दुकानों के बाहर ईट, मिट्टी का मलवा जमा हो गया, जिसे हटाने का काम दिनभर चलता रहा।