डबरा। कोटवार संघ द्वारा कालिंदी सरोवर पर जिला अध्यक्ष शहीद खान के नेतृत्व में डबरा ब्लॉक से आए हुए सभी कोटवारों ने चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश के सभी कोटवारों का मानदेय दोगुना किया गया था, तभी आचार संहिता लग गई। इसके चले कोटवार इसकी खुशी नहीं मना पाए थे। इसी को लेकर सभी ने किशोर कालिंद्री सरोवर पहुंचकर जिलाध्यक्ष कोटवार संघ शाहिद खान का हार माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। कोटवारों ने नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया।