खरगोन। जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत गवला में रोड पर बह रहे गंदे पानी से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। दरअसल गांव से होकर रोड़ तक जाने वाला मार्ग का निर्माण किया जाना था। लेकिन ग्राम पंचायत गवला रोड का निर्माण अधूरा छोड़कर चला गया। स्थिति बीते कई सालों से ऐसी ही बनी हुई है। रोड़ निर्माण अधूरा होने से घरों से निकलने वाले गंदे पानी से कीचड़ हो रहा है। लोगों को प्रतिदिन आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं ग्रामवासी सुभाष का कहना है कि यह गांव का मुख्य मार्ग है। रोड में गंदा पानी बहने और खराब होने से वाहनों को निकलने में बड़ी समस्या आ रही है। पैदल चलने वालों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।