कटनी। ड्रोन, यूएव्ही तकनीक के क्षेत्र में ज़िले के युवाओं को प्रशिक्षित कर तकनीक की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु ज़िले के नवाचार प्रोजेक्ट पंख के द्वितीय बैच का शुभारंभ सोमवार 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे से विष्णुदत्त शर्मा, खजुराहो सांसद के मुख्य आतिथ्य में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कटनी में किया गया।
इस दौरान सांसद विष्णु शर्मा ने छात्रों द्वारा बनाए गए ड्रोन को हवा में उड़ाया। बता दें कि खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रशिक्षित छात्रों से होल में लगी प्रदर्शनी में ड्रोन इंस्ट्रूमेंट के विषयों में जानकारी ली। इस पूरे कार्यक्रम में विधायक विजयराघवगढ़ विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे एवं विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की मौजूदगी रहेगी।