बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में भू माफियाओ के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। यह भू माफिया अब कब्रस्तानों पर भी घात लगाए बैठे हैं। ऐसा ही एक मामला शिकारपुरा थाने के पास मुस्लिम कब्रस्तान का देखने को मिला। जहां भू माफियाओं ने कब्रस्तान में कब्रांे के ऊपर बुलडोजर चला दिया, जिसकी जानकारी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को लगी तो उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत शिकारपुरा थाने पर की और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग उठाई।
फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही की बात कह रही है।