नीमच। महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल विकसित भारत यात्रा के उपलक्ष में आज दिनांक 08 जनवरी 2024 को नीमच जिले के गांव जमुनियाकलां में शामिल हुए। केंद्र सरकार की जानकालयंकारी योजनाओं के बारें में आमजन को जानकारी दी साथ ही और हितग्राहियों काहितलाभ भी वितरण किया।
कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी सचिव उमेश बसेडिया (शर्मा) के मार्गदर्शन में मंडी समिति नीमच द्वारा 67 औषधियों/अन्य उपज, फार्मगेट ऐप तथा ई-मंडी योजना का प्रचार-प्रसार कर प्रदर्शनी स्टॉल प्रदर्शित किया गया। स्टॉल का समस्त गणमान्य अतिथियों तथा अधिकारियों द्वारा अवलोकन कर प्रशंसा साझा की गई।
इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद, एसडीएम/भारसाधक अधिकारी ममता खेड़े उपस्थिति रहे।