नीमच। विकसित संकल्प भारत यात्रा के तहत मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज नीमच जिले के जमुनिया कला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्ति के बाद हेलीपैड से उड़ान भरने से पहले उन्होंने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की।इस अवसर पर जनपद सदस्य रतनलाल मालावत ने भी राज्यपाल पटेल से भेंट की तथा प्रधानमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जो अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं इस हेतु नीमच जिले के समस्त जनजाति आदिवासी समाज की ओर से आभार व्यक्त किया तथा उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया। साथ नीमच में शासन की संचालित हो रही योजनाओं के बारे में उनको अवगत कराया।
इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार नीमच, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मनासा भी मौजूद रहे।