BREAKING NEWS
KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 8:04 pm
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने किया निरीक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत कचुमरा और सांगरिया, भदेसर की ग्राम पंचायत आक्या और पोटला कलां, चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सेमलिया और सहनवा, गंगरार की ग्राम पंचायत बोरदा और कांटी, राशमी की ग्राम पंचायत सांखली और उपरेड़ा, भूपाल सागर की ग्राम पंचायत मुरला और चौरवाड़ी, निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत बिनोता और भगवानपुरा, बेगूं की ग्राम पंचायत खेड़ी और बिछोर में शिविर आयोजित हुए।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सेमलिया और गंगरार की ग्राम पंचायत कांटी में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाना और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजनाओं के दायरे में लाना तथा योजनाओं के बारे में आमजन की व्यक्तिगत कहानियों, अनुभवों को साझा करना तथा वंचित रहे व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण करना है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के तहत आयोजित किये जाने वाले शिविरों में व्यवस्थाएं दुरूस्त रखते हुए आमजन को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविरों के दौरान आमजन द्वारा दर्ज करवायी जाने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। 
बेंगू विधायक सुरेश धाकड़ ने बेंगू की ग्राम पंचायत बिछोर तथा गंगरार की ग्राम पंचायत कांटी तथा निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत भगवानपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखते हुए आमजन को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने आमजन को शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा लोगों को 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई। 
शिविरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) में तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से लाइव संवाद व उदबोधन का आईईसी वैन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने रुचीपूर्वक सुना। प्रचार रथों के शिविरों में पहुंचने पर उनका पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। शिविरों में विभागवार काउंटर लगाये गये है, जहां योजनाओं के पात्र नागरिकों का हाथों-हाथ पंजीकरण कर लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में स्थानीय विधालय के विद्यार्थियों द्वारा धरती कहे पुकार के की थीम पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई।
मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को पंचायत समिति बड़ी सादड़ी की ग्राम पंचायत भटौली और पुनावली, भदेसर की ग्राम पंचायत बानसेन और बागुंड, चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत चिकसी और सावा, गंगरार की ग्राम पंचायत बूढ़ और शादी, राशमी की ग्राम पंचायत रेवाड़ा और लसाडिया कलां, भूपाल सागर की ग्राम पंचायत निलोध और पटोलिया, निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत मंडला चारण और रानी खेड़ा, बेगूं की ग्राम पंचायत नंदवाई और माधोपुर में शिविर आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE