BREAKING NEWS
KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके आंगन तक आई है- महामहिम राज्यपाल पटेल संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित व्यक्तियों के आवेदनों का हो रहा तुरंत निराकरण, उप मुख्यमंत्री देवड़ा, विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम सूठोद में, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सूठोद में शामिल हुए। यात्रा के दौरान आयोजित शिविर में महामहिम राज्यपाल पटेल द्वारा कहा गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके आंगन तक आई है। इसका लाभ जरूर उठाएं। देश इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ पर है। भारत बहुत अच्छे भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। 21वीं सदी भारत की सदी होगी। भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। उसमें हम सब की भागीदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सरपंच सहित कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, नानालाल अटोलिया सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।
महामहिम राज्यपाल पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था। लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्पयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं, वहीं गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना के माध्यम से दिया जा रहा है। 2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसमें हम सभी का योगदान आवश्यक है। स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। समूह की महिलाएं भी अब 15 से 20 हजार महीने के कमा रही है। आजीविका के के म माध्यम से महिलाओं को विश्वास, साहस, और पैसा मिल रहा हैं। अब एक-एक योजनाओं की एक-एक स्टोरी और कहानी बन रही है।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। महिलाएं अब अपने परिवार की उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्जवला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं। सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि यात्रा का पड़ाव लगातार चल रहा है और इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। महामहिम राज्यपाल भी जन-जन की पीड़ा से जुड़े हुए हैं। इसलिए आज इनकी ख्याति प्रदेश में है। सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी का ध्यान भी इनके द्वारा करवाया गया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा भी विकास के लिए लगातार समर्पित है। केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, वे सभी योजनाएं धरातल पर चल रही है। जो हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित है, इन सब के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। जिससे पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।
राज्यपाल पटेल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। नन्ही बालिका विश्वेश्वरी भट्ट द्वारा कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण रामायण सुनाने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
महामहिम राज्यपाल ने सभी को विकसित भारत में योगदान देने की शपथ भी दिलाई महामहिम राज्यपाल पटेल ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई। मेरी कहानी मेरी जुबानी में हितग्राहियों ने सुनाए अपने अनुभव कार्यक्रम में विभिन्न योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव सुनाए। हितग्राही चित्रा राव कहती है कि, वे स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई है और स्वयं सहायता समूह के कारण आज आत्मनिर्भर है। हितग्राही अंगूर बाला नायक द्वारा बताया गया कि उनके पति को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिला है। उसकी वजह से इन्होंने अपने पति का तीन लाख रुपए का इलाज करवाया है। जगदीश मालवीय द्वारा बताया गया कि उनको 7 लाख रुपए की मदद सरकार से मिली है। जिससे उन्होंने बागवानी की खेती शुरू की है। इस तरह हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE