BREAKING NEWS
KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<     उज्जैन जिले के महिदपुर में प्राचार्य के.. <<     KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2024, 8:24 pm
BIG NEWS : कलेक्टर जैन की अनूठी पहल, नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच का आयोजन, युवाओं को मिलेगा फायदा, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर    

Share On:-

रामपुरा। दिल की बीमारी का ख़तरा अब युवाओं में भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। युवाओं में हार्ट अटैक को कैसे रोका जाए इसके लिए जिला कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा एक अनूठी पहल जारी की गई। 
जिसके तहत जिला प्रशासन, औषधि निरीक्षक अधिकारी एस तिवारी व जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत गांग नीमच मध्यप्रदेश के आव्हन पर जिले के सभी मेडिकल स्टोर सहित अंचलो के संचालित मेडिकल स्टोर की दुकानों पर 30 से लेकर 50 वर्ष की उम्र के मरीजों व युवाओं की नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। जिला कलेक्टर जैन की इस नई अनूठी पहल से युवाओं में हार्ट अटैक को रोकने में काफी हद तक सहायता मिलेगी। क्योंकि असामान्य ब्लडप्रेशर होने पर उसे चिकित्सक के पास जाने की सलाह मिल जाएगी और वह चिकित्सक की परामर्श ले सकेगा। जिससे युवाओं में दिल की बीमारी का ख़तरा कम होगा। 
जिला प्रशासन व जिला केमिस्ट एसोसिएशन जिला नीमच के आव्हान पर आज नगर के लगभग सभी संचालित मेडिकल स्टोर की दुकानों पर 30 से लेकर 50 वर्ष की उम्र के मरीजों व युवाओं की नि:शुल्क में ब्लड प्रेशर की जांच की गई। असमान्य ब्लड प्रेशर वालो को सिविल हास्पिटल में चिकित्सक से परामर्श लेने सलाह दी गई। नगर में लगभग 200 से अधिक 30 से लेकर 50 वर्ष की उम्र के लोगो का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की गई। वहीं नगर के पारस मेडिकल, आदर्श मेडिकल व युवराज मेडिकल का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE