मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की उपस्थिति में आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने सभी सेक्टर अधिकारियों के साथ कॉलेज के सभी प्राचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी कॉलेजों में ऐसे विद्यार्थी जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष है तथा जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं है। उनका नाम जोड़ने के लिए की कैंप आयोजित करें। यह कार्य आगामी सात दिवस के अंदर पूर्ण करें।
सभी मतदान केंद्रों पर 22 जनवरी तक नामावली वाचन का कार्य पूर्ण करें। अगर किसी के नाम में आपत्ति है, तो उसमें तुरंत सुधार करें। फार्म 6, 7 एवं 8 की प्रक्रिया को अच्छे से समझे। विधानसभा चुनाव में सभी सेक्टर अधिकारियों ने बहुत अच्छे से काम किया है। इस काम को लगातार करना है। समरी रिवीजन का कार्य वर्तमान में चल रहा है। सभी सेक्टर अधिकारी, पटवारी, सचिव के साथ बैठे। अगर किसी का नाम नहीं जुड़ा है, तो उसका नाम जुड़वाए। सभी मतदान केंद्र को अच्छे से देखें। विधानसभा चुनाव में जो कमियॉ लगी, उनको तुरंत पूर्ण करें। अगर किसी केंद्र पर कोई कमी हो तो तुरंत एसडीएम को बताएं। जिससे उसमें सुधार किया जा सके। सेक्टर अधिकारी अपना फीडबैक संबंधित एसडीएम को भेजें। अगर किसी बीएलओ का काम ठीक नहीं है, तो इसकी सूचना भी एसडीएम को प्रदान करें। जिससे वहां पर नवीन बीएलओ नियुक्त किया जा सके। नामावली वाचक का कार्य अच्छे से हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर अच्छे से प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रशिक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण डॉ जेके जैन द्वारा दिया गया।