नीमच। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच एवं गोमाबाई नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को रेडक्रॉस भवन (शासकीय अस्पताल के पास), नीमच में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को रीडिंग (पास की नजर) के चश्मे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा आवश्यकतानुसार आई ड्रॉप भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर नेत्र स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं गोमाबाई नेत्रालय ने जिले के नागरिकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।