निंबाहेड़ा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित आलोक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से विज्ञान (बायोलॉजी), विज्ञान (मैथ्स), कला एवं वाणिज्य संकाय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षाेल्लास का माहौल रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालय प्रबंधन के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया।
विद्यालय की प्राचार्य मौसम तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं बहुआयामी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सत्र से कक्षा 11वीं में विज्ञान (बायोलॉजी), विज्ञान (मैथ्स), कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रवेश प्रारंभ किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विषय चयन का बेहतर अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के कैंपस-2 का नाम परिवर्तित कर एजीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखा गया है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों का और अधिक विस्तार किया जा सके तथा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि नए संकायों की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर विकल्पों की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया और अपने उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य के प्रति उत्साह प्रकट किया।