रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में खेतों की सीमा और रास्तों से जुड़े जमीन विवादों के समाधान के लिए रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में कैंप आयोजित किया गया था। जहां औद्योगिक थाना क्षेत्र जावरा में कैंप लगाया गया था इन शिविरों के माध्यम से किसानों और आम जनता की जमीनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने की पहल की पहल की जा रही है। उसी को लेकर जावरा एवं कालूखेड़ा थाने मैं करीब 75 आवेदन प्राप्त हुए जिनका समय रहते निराकरण कराया जाएगा आयोजित कैंप में जावरा तहसीलदार सहदेव मोरे एडीपीओ सुनील खेर जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया कन्हैया अवस्या चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी जावरा नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई अय्युब खान-चौकी प्रभारी (सरसी) एवं पटवारी मौजूद रहे।