BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2026, 4:19 pm
KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन, गलत इलाज का आरोप, मेडिकल स्टोर सील कर 50 लाख मुआवजा देने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई ने शनिवार को ओमप्रकाश बैरवा की मौत के मामले में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
बसपा जिला अध्यक्ष गंगाधर जाटव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, 1 जुलाई को कौशलपुर निवासी ओमप्रकाश बैरवा की तबीयत खराब हुई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए पाली रोड स्थित श्याम मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे, जहां पर गलत इलाज और घोर लापरवाही के कारण ओमप्रकाश की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल से कोटा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


₹50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और एफआईआर की मांग
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मेडिकल संचालक की इस लापरवाही के बावजूद पुलिस ने केवल मर्ग कायम किया और परिजनों की शिकायत पर उचित धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। बसपा ने प्रशासन के सामने यह मांगे रखीं


संबंधित डॉक्टर/संचालक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

उक्त मेडिकल स्टोर को तुरंत सील किया जाए।

शिकायत पर ध्यान न देने और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो।


मृतक के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए।

जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे अन्य कथित फर्जी मेडिकल स्टोरों की जांच कर उन्हें बंद कराया जाए।


5 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी
बसपा नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी पांच दिनों के भीतर उनकी इन जायज मांगों पर उचित और धरातलीय कार्रवाई नहीं की गई, तो बहुजन समाज पार्टी पूरे जिले में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE