जीरन। नगर परिषद जीरन की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद ने नगर जनहित की समस्याओं के साथ ही नगर विकास अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक बाद सीएमओ नंदलाल प्रजापति को एक पत्र देकर पार्षद किरण किशन अहिरवार ने वार्ड की समस्याओं के साथ ही नगर की प्रमुख समस्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चौराहे सौंदर्यीकरण कर पानी के फव्वारे लगाकर सीसी बनाया जाए। क्योंकि यहां पर धूल उड़ती हैं व बारिश में कीचड़ होता हैं। जिससे से दुकान व्यवसाय व रहवासियों को बड़ी परेशानी होती हैं। इसलिए जल्द में परिषद में प्रस्ताव लेकर इस चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाए। नगर परिषद के सामने करोड़ों रुपए खर्च कर नया बस स्टैंड व शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाया गया हैं। यहां के व्यवसाइयों की हमेशा मांग रही हैं कि नया बस स्टैंड पर बस स्टॉप किया जाए व चौराहे नियमित सफाई सुचारू से की जाए।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन राजोरा, दिलीप सुथार, विनोद पाटीदार, यशोदा राजोरा, संध्या विकास सुथार, प्रभा राजेश लक्षकार और किशन अहिरवार उपस्थित थे।