कटनी। एनपीएस न्यू पेंशन स्कीम के खात्मे की आग अब धीरे धीरे तेज होने लगी है। युवा रेल कर्मियों के सामने कड़ाके की ठंड भी कोई मायने नहीं रख रही। दरअसल अब पूरे भारत में एनपीएस के विरोध की आवाज उठने लगी है।
आपको बता दें कि जीवनभर पूरी नौकरी करने के बाद सरकारी कर्मचारी अपने बुढ़ापा का सहारा तलाशने को मजबूर है, जिसके लिए युवा कर्मी एकजुट होने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे और ओपीएस ओल्डपेंशन की मांग निरंतर करते आ रहे हैं। जिससे उनका आगे आने वाला बुढ़ापा आराम से निकले। लगातार घने कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड में अपने हक के लिए भूख हड़ताल पर बैठे युवाकर्मियों का केंद्र सरकार के खिलाफ एक ही नारा है एनपीएस भगाव ओपीएस लाओ ।
कटनी के पांच नबर रेलवे स्टेशन के पीछे बैठे रेल कर्मियों द्वारा लगातार न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया जा रहा है। विगत तीन दिवस से भूख हड़ताल पर बैठे इन कर्मियों का कहना है पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा भोपाल जबलपुर के सभी मंडल शाखाओं में और मुख्यालय में चार दिन से भूख हड़ताल की जा रही है। एनकेजे हम्प गेट के बाद डीजल सेड सीएनडब्ल्यू, एनकेजे टीआरएस में अलग-अलग दिन हड़ताल जारी रखी गई।
बहरहाल एनपीएस के विरोध में भारत सरकार के खिलाफ रेलवे के अधिकांश मंडलों में युवा रेल कर्मी भूख हड़ताल का सहारा लेने पर अतुर है। भूख हड़ताल का गुरुवार को चौथा दिन है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के तत्वाधान में एनएफआईआर/जेएफआर ओपसी के आव्हान पर एनपीएस को समाप्त कर ओल्ड पेंशन बहाली के लिए युवा कर्मियों ने भूख हड़ताल का आगाज किया। एनपीएस को लेकर कहा अभी नहीं तो कभी नहीं, युवा कर्मियों की यह आग पूरे भारत में देखने को मिल रही है, जिससे केंद्र सरकार ओपीएस देने पर विवस हो जाए।