BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 7:37 pm
BIG NEWS : कलेक्टोरेट में नौकरी पाकर खुश है दिव्यांग पवन एवं नवीन, कलेक्टर ने प्रदान किए तीन दिव्यांगों को भृत्य के पद पर नियुक्ति आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में राजस्व विभाग अंतर्गत दिव्यांगों की नियुक्ति पूर्व में वर्ष 2015 में आहुत की गई थी। उसके पश्चात जिले में राजस्व विभाग अंतर्गत उक्त नियुक्ति नहीं निकाली गई थी। किंतु दिव्यांगों को रोजगार मिले एवं उनका भविष्य उज्ज्वलित हो इसलिए वर्ष 2023 में उक्त नियुक्ति की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई। कार्यालयीन पत्र क्रमांक/वित्त-1/स्थापना/2023/79 नीमच दिनांक 17 जनवरी 2023 से उक्त नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी की गई तथा अभ्यार्थियों को साक्षात्कार हेतु आहुत किया जाकर मेरिट सूची तैयार कर उक्त मेरिट सूची के अनुसार जिले में भृत्य के रिक्त पद की पूर्ति की प्रक्रिया पूरी की जाकर, कुल 03 अभ्यार्थियों को भृत्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए है। 
कलेक्टर दिनेश जैन ने मंगलवार को दिव्यांग पवन कुमार (जाटव) यादव, देवकीनंदन धनगर एवं नवीन पोरवाल को भृत्य के पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान किया गया। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर कार्यालय में भृत्य के रिक्त पद पर कलेक्टर के हाथों नियमित नियुक्ति का आदेश पाकर दिव्यांग काफी खुश हुये। नियुक्त अभ्यार्थी पवन कुमार (जाटव) यादव के द्वारा कहा गया कि मेरी नियुक्ति भृत्य के पद पर हुई है जिसका आदेश मुझे प्राप्त हुआ। उक्त नियुक्ति पाकर मैं बेहद खुश हूं। क्योंकि मुझे पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। देवकीनंदन धनगर ने कहा कि उक्त नियुक्ति पाकर मेरा जीवन सफल बन गया है। नवीन पोरवाल ने कहा कि उक्त नियुक्ति मिलने से मैं अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकुंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE