BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 7:42 pm
BIG NEWS : घर से चांदी जेवरात और नकदी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मंदसौर जिले का आरोपी संजय उर्फ़ गज्जु चढ़ा खाकी के हत्थे गिरफ्तार, 1.400 किग्रा चांदी का कन्दौरा बरामद, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा शहर के जे के चौराहा स्थित एक मकान से दिन के समय 77 हजार रुपये नगद व एक किलो 400 ग्राम चान्दी का कन्दौरा चोरी के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी का कन्दौरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि महावीर नगर जेके चौराया निम्बाहेडा निवासी शिवलाल पुत्र भैरूलाल माली के मकान में अलमारी में रखे 70 हजार रुपये व 1 किलो 400 ग्राम चांदी का कन्दौरा अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने का प्रकरण दर्ज होने पर जांच एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे की गई।
एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सूमेर मीणा पुनि द्वारा गठित पुलिस टीम एएसआई सुरज कुमार, कानि रणजीत, सुमित, ईश्वर, गिर्राज व रामचन्द्र ने मामले में माल मुल्जिमान की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सीसीटीवी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना थडोद पुलिस थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर हाल मुकाम महावीर कालोनी जेके चौराया निम्बाहेडा निवासी संजय राजपुत उर्फ गज्जु पुत्र मोहनसिंह राजपुत द्वारा करना पाया गया। जिसे डिटेन कर पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया व चोरी हुआ माल एक चान्दी का कन्दौरा वजनी 1.400 किलोग्राम आरोपी के किराये के मकान से बरामद किया गया है।  आरोपी से मामले मे चोरी हुए रूपये 77 हजार रूपये एवं थाना सर्कल से चोरी के अन्य प्रकरणो के माल के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE