शिवपुरी। जिले के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर पेड़ पर चढ़े तेंदुए का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नरवर- सतनवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले घने जंगल के बीच स्थित झिरना में एक तेंदुआ अपने शिकार की तलाश में 20 फ़ीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा हुआ था, क्योंकि तेंदुआ अक्सर पेड़ पर चढ़कर अपने शिकार की तलाश करता है और उस दिन भी वह अपने शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इस क्षेत्र में आये दिन तेंदुओं की लोकेशन देखी जाती रही है। क्योंकि यह क्षेत्र माधव नेशनल पार्क की सीमा क्षेत्र में आता है। यह वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बनाकर कैद कर लिया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।