BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 8:23 pm
BIG NEWS : शत प्रतिशत लाडली बहनों का जीवन सुरक्षा बीमा करवाये- जैन, बेसला में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विकसित भारत संकल्‍य यात्रा के क्रम में गुरूवार को मनासा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्‍यालय बेसला में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा के तहत कलेक्‍टर दिनेश जैन, विधायक प्रतिनिधि नरेन्‍द्र मारू, गोपाल गुर्जर, राकेश जैन, अमर रावत, देवीलाल मीना, दीपक मरच्‍चा, विनोद धनोतिया, एसडीएम पवन बारिया, की उपस्थिति में शिविर सम्‍पन्‍न हुआ। शिविर में कलेक्‍टर जैन ने विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कलेक्‍टर जैन ने उपस्थि‍त जनों से संवाद करते हुए कहा कि सभी लोग अपना स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण, करवाये, आयुष्‍मान कार्ड बनवाये और अपनी आभा आईडी बनवाये। जिन्‍हें उज्‍जवला योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे अपना आवेदन शिविर में दे, जिससे कि उन्‍हें गैस कनेक्‍शन सिलेण्‍डर व चूल्‍हा प्रदान किया जा सके।
कलेक्‍टर ने बेसला में शतप्रतिशत हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। शिविर में नि:शुल्‍क बीपी व शुगर की जांच भी की गई। विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्‍टर ने सभी लाडली बहनाओं का 20 रूपये प्रीमीयम पर जीवन सुरक्षा बीमा करवाने के भी निर्देश दिए। किसानों से प्राकृतिक खेती को बढावा देने और नेनो, यूरिया का उपयोग करने की भी सलाह दी।
सरपंच प्रतिनिधि अमर रावत ने अतिथियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया। छात्राओं ने सरस्‍वती वंदना एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, पत्रकारगण, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं अतिथियों व किसानों की उपस्थिति में बेसला में ड्रोन प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणजन ड्रोन प्रदर्शन देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE