नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केव्ही ग्वालटोली फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से इस फीडर पर विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.01.2024 (शुक्रवार) को 11 केव्ही ग्वालटोली फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से प्रातः 09 से दोपहर 01 बजे तक मालखेड़ा रोड, ग्वालटोली 220 केवी सब स्टेशन का क्षेत्र, भगवानपूरा, इंदिरा नगर आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।
आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता हैं।