नीमच। जिले के नजदीक एक छोटे से ग्रामआक्या में पिछले 10 दिनों से क्रिकेट का महाकुंभ बुखार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल है। एक छोटे से गांव में इस तरह का एक बड़ा आयोजन होना निश्चित ही इस क्षेत्र में लुप्त होते क्रिकेट को पुनरजीवित करने जैसा है स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की स्मृति में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया तथा सभी टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। हालाकि क्रिकेट एक अनिश्चितोंओ को खेल है जिसमें टीम जीते हुए मैच हार जाती है तथा हारी हुई टीम मैच जीत जाती है। फिर भी सभी टीमों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा अब फाइनल मुकाबला होना है।कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में टूर्नामेंट का एक शानदार आयोजन अभी तक हुआऔर अब इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में फाइनल विजेता को 71000 नगद व एक चमचमाती ट्रॉफी वह उपविजेता को 31000 रुपए इनाम स्वरूप दिए जाएंगे.टूर्नामेंट के आयोजक कुलदीप सिंह पवार आक्या ने बताया कि टूर्नामेंट शानदार रहा,मेरा प्रयास है कि ग्रामीण प्रतिभाएं भी ऐसे टूर्नामेंट के माध्यम से अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले तथा उनको राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिले यही हमारा प्रयास है। अभी तक सभी टीमों ने अपने-अपने स्तर से शानदार खेल का प्रदर्शन किया तथा टूर्नामेंट को सफलता की ओर पहुंचाया है तथा साथ ही फाइनल का मुकाबला आज खेला जाना है जिसमें करणी सेवा मूल के प्रदेश अध्यक्ष। शिव प्रताप सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप मेंशामिल होंगे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह पवार आक्या होंगे। टूर्नामेंट के दौरान आसपास के क्षेत्र से हजारों की तादाद में दर्शक रोजाना क्रिकेट का आनंद लेने के लिए क्रिकेट ग्राउंड पर रोजाना आते हैं साथ ही टूर्नामेंट का सीधा लाइव प्रसारण वॉइस का एमपी एवम नीमच लाइव पर रोजाना दिखाया जा रहा है। कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि कल के फाइनल मुकाबले में अधिक से अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे तथा खेल का आनंद ले तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें।