BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<     KHABAR : 10 लाख की कथित रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट.. <<     KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2024, 11:18 am
KHABAR : बालक के अपहरण का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी पति-पत्नी चढ़े खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़ेअभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। ढांचा भवन से शफीका बी का एक 5 वर्षीय बालक का अपहरण हो गया था। जिसको लेकर उन्होंने औद्योगिक थाने में शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन से नगर पुलिस अधीक्षक दिशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया था। टीम द्वारा भौतिक साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर 72 घंटे के अंदर नाबालिक बालक को ग्राम रूपा खेड़ी थाना सिविल लाइन से दस्तयाब किया गया। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने मामले का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया की ढांचा भवन से एक 5 वर्षीय बालक के गुम हो जाने की सूचना औद्योगिक थाने पर प्राप्त हुई। हमारी टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार एवं तकनीकी साक्ष्य सहित मुखबिर तंत्र के जरिए ग्राम रूपा खेड़ी से आरोपी पति पत्नी दरियाव मालवीय एवं देवीबाई मालवीय को पकड़ा गया है और इनसे 5 वर्षीय बालक को भी दस्तयाब किया गया है। बालक को कपड़े दिलाने का लालच देकर वृद्ध महिला और बुजुर्ग अपने साथ ले गई थी जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। 
साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है एवं पुरुस्कृत कर सम्मानित करने की घोषणा की है। मामले में धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चे के सकुशल मिल जाने पर उसकी मां ने देवास पुलिस को धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE