BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2024, 2:46 pm
BIG BREAKING : सीएम डॉ मोहन यादव कैबिनेट बैठक, आगर मालवा में खुलेगा नया विधि महाविद्यालय, चिकित्सा विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव, नीमच मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे इतने पद, पढ़े खबर        

Share On:-

भोपाल। डॉ मोहन यादव कैबिनेट की चौथी बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। विभाग में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जा सकेगा। आगर मालवा में लॉ कॉलेज खुलेगा। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि जिन गांवों में छोटी बसाहटों की आबादी सौ है वहां भी पीएम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

कैबिनेट के निर्णय-
जिलों में बहुउद्देशीय केंद्र बनाए जाएंगे। 75 करोड़ रुपए प्रति केंद्र की लागत है। सौ फीसदी सहायता भारत सरकार देगी। 1605 वर्गफीट पर भवन बनेगा और कुल 2200 वर्गफीट जमीन की जरूरत होगी जिसके लिए जमीन का आवंटन कलेक्टर करेंगे।
आगर मालवा में विधि महाविद्यालय खुलेगा। यहां 30 नए पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए अलग से भवन निर्माण किया जाएगा। 2.19 करोड़ का खर्च कॉलेज भवन के निर्माण में आएगा।
चिकित्सा शिक्षा भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों को अब सीधी भर्ती से भरा जा सकेगा। सिवनी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं और यहां पदों को भरने की जरूरत है, इसलिए सीधी भर्ती से असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर समेत अन्य करीब 150 पदों को भरा जाएगा।
विद्युत वितरण लाइसेंस में संशोधन किया गया है। मोहासा में इस पर काम हो रहा है। इसके लिए 1678 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। एमपीआरडीसी और औद्योगिक नीति व निवेश प्रोत्साहन विभाग इस पर काम कर रहे हैं। यहां विद्युत, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के उपकरण बनाए जाएंगे। 371 करोड़ का अनुदान भारत सरकार ने दिया है। यहां टेस्टिंग से लेकर अन्य तरह के लैब की भी व्यवस्था की जा रही है। 237 एकड़ के लिए कैबिनेट में संशोधन लाया गया है। इसके बाद निवेश आने शुरू हो जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE