मनासा। क्षेत्र में गांधी विचार को लेकर काम कर रही संस्था गांधी 150 द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक अहिंसा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुवात विभिन्न स्कूलों में हो चुकी है इसके अंतर्गत स्कूल, छात्रावास, कालेज सहित गांव चौपाल, आदिवासी, दलित पिछड़े वर्ग, मजदूर व किसान समुदाय के बीच संविधान की प्रस्तावना का वाचन, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, नागरिक दायित्त्व व कर्तव्यों की जानकारी भी दी जा रही है।
संस्था के संयोजक समाजिक कार्यकर्ता महेश नंदवाना ने बताया कि इन कार्यक्रम में 30 जनवरी को विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एक संविधान यात्रा लेकर गांवों के चौपाल तक पहुंच कर संविधान व गांधी विचार पर चर्चा करेंगें।