BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 12:09 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे मासूम, जब कुछ ही सेकंड में खौफनाक मंजर में बदला खेल का मजा, कैमरे में कैद हुई मासूम पर हमले की वारदात, चीखों से गूंज उठी गली, घटना की भनक लगते ही दौड़े परिजन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

शामगढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित मस्जिद के सामने वाली गली में एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चा घायल हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, वसीम उर्फ शेरू खान का 5 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते से बचाया।

घटना में घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने नगर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE