BREAKING NEWS
BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ और घर के बाहर खेल रहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के डाकघरों में जून माह की इस तारीख को.. <<     खरगोन में टीईटी मुद्दे पर शिक्षकों में चिंता.. <<     शाजापुर में किसान संघ ने कृषि समस्याओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2026, 1:37 pm
NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख इतिहास एवं कीर्तन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभावानों का हुआ सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुरु अर्जुन देव जी महाराज के 420वें शहीदी दिवस को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा संस्थान, प्रताप नगर द्वारा आयोजित गुरमत शिक्षा शिविर का समापन समारोह 18 जून को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गुरमत विचार, सिख इतिहास, गुरबाणी पाठ एवं शब्द-कीर्तन की प्रस्तुतियां देकर संगत को भाव-विभोर कर दिया।

समापन समारोह में बच्चों की चढ़दी कला, उज्ज्वल भविष्य एवं गुरसिखी जीवन में दृढ़ता के लिए अरदास की गई। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। गुरमत क्विज, दस्तार-दुमाला सजाओ प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

शिविर में भाग लेने वाले 40 से अधिक बच्चों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिविर के दौरान ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने बच्चों को गुरबाणी एवं शब्द-कीर्तन की शिक्षा दी। वहीं भाई मनिंदर सिंह एवं बीबी गुरलीन कौर ने गुरमत, सिख इतिहास एवं गुरमुखी की जानकारी प्रदान की। योग प्रशिक्षण बीबी नीना कौर अरोड़ा तथा भंगड़ा प्रशिक्षण बीबी संजोली छाबड़ा द्वारा दिया गया। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा संस्थान के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह (शेरू वीर जी), प्रबंधक समिति, अभिभावकों एवं साध-संगत के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी शिक्षकों, सेवादारों, सहयोगियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। यह जानकारी समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह होडा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE