चित्तौड़गढ़। नगर माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी समाज चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 20 जून को सामूहिक भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के मुख्य प्रभारी मुकेश सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम महेश वाटिका, गांधीनगर में शनिवार सायं 7.15 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर भगवान महेश का दिव्य दरबार एवं आकर्षक छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।
सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात महाआरती होगी तथा श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आयोजन की व्यवस्थाओं में राजेश सोमानी, सत्यनारायण मंडोवरा, दिनेश हेड़ा, सुमित हेड़ा, अभिनंदन काबरा, महेश तोषनीवाल सहित समाजजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।