चित्तौड़गढ़। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के कृषि प्रभाग श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने आधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित फसल सुरक्षा एवं स्पेशल्टी प्लांट न्यूट्रिशन (एसपीएन) श्रेणी के दो नए उत्पाद ‘श्रीराम सेनकुशा’ और ‘श्रीराम सिम्बियो’ लॉन्च किए हैं। इन उत्पादों का शुभारंभ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख चौनल पार्टनर्स एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कंपनी ने अपने फसल सुरक्षा पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए ‘श्रीराम सेनकुशा’ को बाजार में उतारा है। यह उत्पाद वैश्विक स्तर की पेटेंटेड तकनीक पर आधारित है और भारतीय किसानों को उन्नत फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
‘श्रीराम सेनकुशा’ एक जापानी नवाचार है, जो उच्च मूल्य वाली कृषि एवं बागवानी फसलों को लेपिडोप्टेरन कीटों एवं थ्रिप्स से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें 1-डे प्री-हार्वेस्ट इंटरवल (च्भ्प्) की विशेषता है, जिससे कीटों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने की संभावना कम हो जाती है। इसका ट्रांसलैमिनर एक्शन तथा 30 मिनट की रेन-फास्टनेस क्षमता बारिश के बाद भी इसकी प्रभावशीलता बनाए रखती है, जिससे फसलों की सुरक्षा और उत्पादन में वृद्धि होती है।
स्पेशल्टी प्लांट न्यूट्रिशन (एसपीएन) श्रेणी में कंपनी ने ‘श्रीराम सिम्बियो’ पेश किया है। यह एक उन्नत जैविक समाधान है, जो इनोवेटिव ऑर्गेनिक कार्बन कैरियर्स से युक्त है। यह उत्पाद मिट्टी के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे आवश्यक पोषक तत्वों को पौधों के लिए अधिक सुलभ बनाता है।
कंपनी का दावा है कि दोनों उत्पाद खेती की उत्पादकता बढ़ाने, फसलों की गुणवत्ता सुधारने तथा किसानों की आय एवं लाभ में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड संजय छाबड़ा ने कहा कि किसानों तक आधुनिक तकनीकों को पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन नए उत्पादों का लॉन्च आधुनिक कृषि को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को बेहतर बीज, उन्नत फसल सुरक्षा और पोषण संबंधी समाधान उपलब्ध होंगे, जिससे वे अधिक उत्पादन के साथ अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकेंगे।