BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 11:23 am
BIG NEWS : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के टिप्स सुनकर किया अमल, कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्राओं ने शिक्षकों के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं रखीं, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए टिप्स को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की छात्राओं ने गंभीरता से सुना और उस पर अमल भी किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत सीधा प्रसारित कार्यक्रम शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्राओं को दिखाया गया । प्रधानमंत्री जी द्वारा परीक्षा के दौरान तनाव से मुक्ति, परीक्षा की तैयारी, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन, परीक्षा की घबराहट से मुक्ति के उपाय आदि बिंदुओं पर छात्राओं ने विचार विमर्श किया।
प्राचार्य गणतंत्र मेहता के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन के उपरांत अपनी-अपनी जिज्ञासाएं रखीं जिनका समाधान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया। बालिकाओं ने अध्ययन के तरीके, तनाव दूर करने के उपाय, प्रातः कालीन शिक्षा और देर रात तक जाकर अध्ययन करने निरंतर अभ्यास करने आदि कई सारे प्रश्न रखे जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया।बालिकाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को परीक्षा के लिए उपयोगी बताया और इन टिप्स से अध्ययन में सहायता मिलने की बात कही । इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE