चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्ला जी वेदपीठ के 21 वें कल्याण महाकुंभ के चतुर्थ दिवस शनिवार को सतरंगी फुलो से सजी वेदपीठ पर विराजित कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर जी के श्रीनाथ जी स्वरूप के श्रृगांर ओर उन्ही को अर्पित किये जाने वाले 56 भोग की झांकी ने भक्तो का मन मोह लिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में आए दर्शनार्थियों ने अपने आराध्य के अनुपम स्परूप को अपलक निहारते हुए कहा की वास्तव में ठाकुर जी के ठाठ तो वेदपीठ पर ही देखने को मिलते हैं। इससे पूर्व ठाकुर जी का 21 द्रव्यों से महाभिषेक कर वेदपीठ के आचार्याे ओर बटुको द्वारा किये गए अनुपम श्रृगांर की हर भक्त मुक्त कंठ से प्रशंसा करता दिखाई दिया इस बीच सतरंगी फुलो की झांकी से वेदपीठ महक उठी।
अरणी मथंन के साथ 51 कुण्डीय श्री अतिरूद्र महायज्ञ प्रारंभ
कल्याण महाकुुंभ के चतुर्थ दिवस 51 कुण्डीय श्री अतिरूद्र महायज्ञ आषाढ़ कृष्णा चतुर्थी को वेदिक मंत्रोउच्चार और ऋग्वेद के अग्निसुक्त ऋचाओ का गान कर ठाकुर जी के गगन भेदी जयकारों के बीच अरणी मथंन से अग्नि देव को प्रकट कर यज्ञकुण्डो में स्थापित करने के साथ ही श्री अतिरूद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ । इस दौरान लगभग 250 युगल यजमानो द्वारा गौघृत्य एंव शाकल्य की आहुतिया देकर महाकुंभ की भव्यता के साथ सर्वत्र खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की गई प्रारंभ में पुरुष यजमानों का दस विधि हेमाद्रि स्नान कर कर यज्ञशाला मे प्रवेश कराया गया।
वेदपीठ पर आज जगन्नाथ स्वामी का न्योछावर होगा 56 भोग-
कल्याण महाकुंभ के पंचम दिवस रविवार को वेदपीठ पर विराजित जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्ला जी को भगवान जगन्नाथ स्वामी को धराये जाने वाला 56 भोग न्योछावर किया जाएगा जिसके लिए कल्ला जी वैदिक विश्व विद्यालय परिसर से 56 भोग की सामग्री को बैंड़ बाजो की मधुर धुन ढोल की थाप के साथ बेल गाड़ियो में सुसज्जीत कर वेद पीठ लाया जाएगा।