BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 1:50 pm
KHABAR : पन्ना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि, गांधी स्मारक के आसपास गंदगी होने पर जताई नाराजगी, पढे़ खबर

Share On:-

पन्ना। सत्य-अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें पन्ना जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए और गांधी चौक पहुंचकर सभी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। हालांकि इस दौरान महात्मा गांधी प्रतिमा के आसपास गंदगी फैली होने की वजह से कांग्रेसियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका प्रबंधन से मुलाकात की।


दरअसल, 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस तारतम्य में पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के नेतृत्व में नगर के गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए।


ज्ञात हो कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनके इस बलिदान की याद में और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 30 जनवरी का दिन शहीद दिवस के रूप भी में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी शहीदों को भी याद किया जाता है।


जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। वहीं आज हम सभी बापू की वजह से ही आजाद देश मे स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने साधारण व्यक्तित्व और साधनापूर्ण जीवन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को शांति,अहिंसा और सद्भाव का रास्ता दिखाया।


भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भारत की आजादी, विकास और समृद्धि के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। इसलिए वह सत्य अहिंसा के पुजारी कहे जाते है।


जब जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने गांधी चौराहा पहुंचे, तो उनमें स्मारक स्थल के आसपास काफी गंदगी फैली थी। इसलिए सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी नगरपालिका पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महात्मा गांधी के स्मारक के आसपास साफ-सफाई करवाने के लिए कहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE