BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 2:49 pm
BIG NEWS : कलेक्टर गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, जिले में सुकन्या योजना में कार्य के लिए 01 फरवरी से पंचायत स्‍तर पर शिविर होंगे आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर प्रिया चंद्रावत, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि देवास जिले को सुकन्या जिला बनाने के लिए बालिकाओं का सुकन्‍या खाता खोलने और राशन वितरण के लिए हितग्राहियों के मोबाइल नम्‍बर एवं आधार सीडिंग कार्य के लिए 01 फरवरी से पंचायत स्‍तर पर शिविर आयोजित किये जाये। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि नल जल योजना में जो कार्य पूर्ण हो गये। उनका संचालन समिति बनाकर शीघ्र करें।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करने के भी निर्देश दिये।
कलेक्‍टर गुप्ता ने कहा कि स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। स्वामित्‍व योजना अंतर्गत भूमि के नक्शे का प्रकाशन अभियान चलाकर करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सीमांकन, नामांकन, बंटवारे के लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए शिविर आयोजित कर ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करें।
कलेक्‍टर गुप्ता ने कहा कि जिले में जिन स्‍कूलों में अब तक स्‍मार्ट टीवी नहीं लगी है। वहां मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान अंतर्गत जन सहयोग से फरवरी माह तक स्मार्ट टीवी प्राप्त कर स्‍कूल में लगाये। जिले में मेरी शाला संपूर्ण शाला अभियान में स्कूलों में जन सहयोग से फर्नीचर प्राप्त करें। कलेक्टर गुप्ता ने एनआसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी और सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि होस्टल एवं एनआरसी केंद्रों का‍ सतत निरीक्षण करें।
कलेक्टर गुप्‍ता ने कहा कि जिले में कोटपा अधिनियम के तहत निरन्‍तर कार्यवाही करें। जिले में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, शासकीय कार्यालय, मनोरंजन केन्द्र, पुस्तकालय, अस्पताल, स्टेडियम, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल, निजी कार्यालय, न्यायालय परिसर, सिनेमा हॉल, चाय की दुकान, प्रतिक्षालय, मिष्ठान भण्डार, ढाबा जैसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर संबंधितो के खिलाफ चालानी कार्यवाही करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE